चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ कस्बा निवासी मुन्नीलाल शादी के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गोहार लगाई है। बताया कि उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बच्चे भी नहीं है। जिससे वह अकेले ही रह रहा था। मौजूदा समय पर उसकी उम्र करीब 40 साल है। बरवार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे 50 हजार रुपये लेकर 60 वर्षीया महिला के साथ 15 दिन पहले उसकी शादी करवा दी। महिला उसके साथ करीब 15 दिन रही। बीते दिन महिला घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर रफूचक्कर हो गई। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि पीड़ित उनके पास नहीं आया है। इधर-उधर से जानकारी जरुर मिली है। पीड़ित के आने पर मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.