देवरिया, नवम्बर 28 -- भलुअनी (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया शहर के एक मैरेज हाल में धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। पूरी रात शादी की रस्में अदा की गई। सात जन्मों तक साथ निभाने का दुल्हन बनी युवती ने वादा किया और सुबह ससुराल के लिए विदा हुई। ससुराल में 20 मिनट रहने के बाद नई-नवेली दुल्हन ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। फिर पांच घंटे तक पंचायत चली लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दोनों पक्ष विवाह विच्छेद को तैयार हो गया और सामान वापस होने के बाद दुल्हन सुहागरात से पहले मायके लौट गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं है। मामला देवरिया जनपद के भलुअनी उपनगर के एक मोहल्ले का है। भलुअनी कस्बा निवासी एक युवक की शादी सलेमपुर उपनगर में तय थी। 25 नवंबर को देवरिया शहर स्थित एक मैरेज हाल में बारात आई। लड़की पक्ष ने बारातियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.