मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी युवती का निकाह कोतवाली क्षेत्र के गांव पानू वाला निवासी निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद मायके वालों ने बेटी को उसकी ससुराल नहीं भेजा। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज मांग रहे हैं। मामला कोतवाली पहुंचा लेकिन पंचायत नहीं हो पाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी फरदीन पुत्री जाफर का निकाह कोतवाली क्षेत्र के गांव पानू वाला निवासी रईस अहमद पुत्र अहमद नबी के साथ 2 अप्रैल को हुआ था। बारात दूल्हापुर के मैरिज हॉल में गई थी। इसी दौरान विवाद हो गया। कन्या पक्ष का कहना है कि वर पक्ष के लोग दहेज मांग रहे हैं जबकि वर पक्ष का कहना है कि कन्या पक्ष के लोग बारातियों पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए बेवजह बखेड़ा कर रहे हैं। दोनों पक्ष के लोग शनिवार को कोतवाली पहुंचे ताकि विवाद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.