अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- सद्दरपुर, संवाददाता। शादी की रश्म पूरी करने के बाद विदाई कराकर ले जाते समय अचानक पहुंचे प्रेमी ने कार से दुल्हन को उतार लिया। सनसनीखेज वारदात के बाद दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई और दूल्हे को बैरंग वापस अपने गांव लौटना पड़ा। उधर पुलिस ने प्रेमी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। बताया जाता है कि अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर रज्जीपुर में बुधवार को अयोध्या जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के नैपुरा (महबूबगंज) से बारात आई थी। रात्रि में सकुशल विवाह संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह हंसी खुशी दुल्हन की विदाई कराकर दूल्हा अपने गांव वापस जा रहा था कि गांव के बाहर नहर के पास दुल्हन का प्रेमी रण विजय पुत्र राम चरन निवासी गोविंदपुर थाना अलीगंज ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.