पीलीभीत, मई 10 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास के मोहन पुत्र झम्मन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर गांव की महिला एक व्यक्ति को लेकर पहुंची। उसने मोहन से उस व्यक्ति के बारे में कई लोगों की शादी बिहार से कराने के बारे में बताया। दोनों ने मोहन को भी शादी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मोहन महिला और उस व्यक्ति के साथ एक लाख रुपए लेकर गया बिहार गया। आठ मार्च को वहां की एक युवती से उसकी शादी हुई। उसके बाद मोहन पत्नी को लेकर घर आ गया। कुछ दिन बाद विवाहिता गांव की महिला और शादी कराने वाले व्यक्ति की साजिश के तहत घर से चली गई। यह भी पढ़ें- लाखों के जेवरात लेकर युवक के साथ नवविवाहित फरार आरोप है विवाहिता घर में रखी नकदी, जेवर और कीमती सामान भी समेट ले गई। आरोप है दोनों ने शादी से पहले जेवर खरीदने के लिए एकलाख रुपए भी ले लि...