देवरिया, नवम्बर 27 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। दूल्हा पक्ष ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। यह घटना बीते 25 नवंबर को हुई। देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात 25 नवंबर को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से आई थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया और शादी की सभी रस्में पूरी की गईं। अगले दिन जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो सभी उस समय हैरान रह गए जब पता चला कि दुल्हन घर से गायब हो गई है। इस घटना से घराती और बाराती दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने मईल थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मईल महेंद्र यादव ने बताया कि दूल्हा पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है कि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.