मेरठ, मार्च 3 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला दरोगा के साथ सरेराह लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। मेरठ-बागपत हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने महिला दरोगा की कार को ओवरटेक कर रोका और उनके पति व परिजनों के सामने ही सोने के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।शादी की खुशियों के बीच बदमाशों का धावा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के डोलचा गांव निवासी सुनील यादव की बेटी रिंकी यादव दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के पद पर तैनात हैं। रिंकी की शादी अभी हाल ही में 11 फरवरी को रामपुर के आगा नगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। रविवार देर शाम रिंकी यादव...