कुशीनगर, फरवरी 5 -- मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली चौकी परिसर में बुधवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती शिकायत लेकर पहुंची और उसी वक्त दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पहुंचकर खूब हंगामा किया। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौनरिया (लमुआ) टोला निवासी एक युवती ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली लोहेपार (बाबू टोला) निवासी राममिलन राव पुत्र शिवशंकर से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने भाग कर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों गोरखपुर जनपद के पिपराइच में किराए की मकान में रहते थे, लेकिन राममिलन कुछ माह बाद उसे छोड़कर घर चला आया और बातचीत करना छोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.