बलरामपुर, अप्रैल 15 -- यूपी के बलरामपुर में थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में एक दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में बताई जा रही दो युवकों की मौत का मामला सनसनीखेज हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या थी। दीपचंद उर्फ छोटू का आरोपी महिला खुशबू वर्मा से शादी से पहले प्रेम संबंध था जो शादी के बाद भी जारी रहा। इसी बात को लेकर घर में तनाव रहता था। प्रेमी दीपचंद द्वारा पुरानी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। प्रेमी की हत्या करनी थी लेकिन उसका दोस्त भी आ गया। इससे दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। साक्ष्यों और सीडीआर विश्लेषण से सच्चाई सामने आई। मौके पर मोबाइल के टूटे हिस्से, महिला की माला और बाइक बरामद हुई है। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.