शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था आशिक, महिला ने पति के साथ मिलकर मार डाला
संवाददाता, अप्रैल 14 -- UP News: यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महराजगंज तराई क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बताई जा रही दो युवकों की मौत का मामला हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या थी। मृतक दीपचंद उर्फ छोटू का आरोपी महिला खुशबू वर्मा से शादी से पहले प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। इसी बात को लेकर घर में तनाव रहता था और मृतक द्वारा पुरानी तस्वीरों के जरिए दबाव बनाने से परेशान होकर महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दीपचंद और उसके दोस्त मनोज को गांव के बाहर बुलाया और वहीं दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया गया। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.