हाजीपुर, सितम्बर 1 -- दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं की तो ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया। इधर सूचना मिलने पर मृतका के घर वाले महुआ पहुंचे और थाने में लिखित आवेदन देकर पति, ससुर समेत कई लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है। समस्तीपुर मुसाफिर थाना के दादपुर निवासी स्व.अभिनंदन राय की पत्नी सुनीता देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपनी पुत्री अंजला कुमारी की शादी 13 वर्ष पूर्व महुआ थाने के जलालपुर फुलार निवासी मुंशी राय के पुत्र भूषण राय से की थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री अंजला की हत्या कर शव को जला दिया और उन लोगों सूचना भी नहीं दी। इस मामले में पति, ससुर, सास, देवर देवरानी के अलावा चार-पांच अज्ञात को नामजद किया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। -नवन...