शादी के बाद बढ़ा दी दहेज की रकम, पति समेत चार पर केस
बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। शादी होने के बाद ही दहेज की रकम बढ़ा कर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालियों ने शादी के बाद ससुराल आने पर नकदी समेत अन्य सामानों की मांग की। अनुचित डिमांड पूरी नहीं कर पाने पर उनके साथ मारपीट कर सारा स्त्रीधन छीन लिया गया। साथ ही उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वर्तमान में अपने मायके छावनी थानाक्षेत्र में रह रही विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी बर्डपुर थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर निवासी सर्वेश जायसवाल के साथ 29 नवंबर 2025 को हुई। आरोप है कि विवाह तय होने पर उनके पति व ससुरालियों ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग की। दस लाख रुपये बैंकिंग के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.