नई दिल्ली, मई 20 -- अक्सर कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि शादी के बाद धीरे-धीरे उनके प्यार में कमी आने लगी है, या रिश्ते में पहले जैसी स्पार्क महसूस नहीं होता। दरअसल पति-पत्नी के रिश्ते में शुरुआत में जो उत्साह और जुड़ाव होता है, वह समय के साथ धीरे-धीरे थोड़ा फीका पड़ने लगता है, जिस वजह से वह प्यार या स्पार्क महसूस नहीं होती जो शुरुआत में होता है। लेकिन यह बदलाव अचानक नहीं होता, बल्कि हमारी डेली रूटीन में हो रही कुछ आदतों का परिणाम होता है। अगर सही समय पर, इन कारणों को समझ लिया जाए तो काफी हद तक, रिश्ते में काम हो रहे प्यार को संभाला जा सकता है।जिम्मेदारियों का बढ़ना शादी के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती। पहले जहां आप अपनी मर्जी से समय बिताते थे, वहीं अब परिवार, घर और काम की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इन जिम्मेदारियों के कारण मन और समय...