नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर गोरखपुर की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोरखपुर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि एक मोबाइल ऐप के जरिये फरवरी में उसकी मुलाकात नोएडा के सेक्टर-70 में रहने वाले जयंत कुमार सिंह से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। आरोपी ने 16 फरवरी को उसे सेक्टर-70 स्थित जिम के कमरे में बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने ब्लैकमेल करके उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में डेढ़ लाख रुपये का ऋण भी ले लिया। इसके अलावा 85 हजार रुपये बैंक खाते से निकलवा लिए। पीड़िता ने आरोपी से कई बार शादी करने को कहा तो उसने इनका...