फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- नूंह, संवाददाता। नूंह में महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया। जांच में जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की भी बात सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शहर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत में आरोपी युवक पर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप है। इसके बाद उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की गई और पैसे भी वसूले गए। इस मामले में आरोपी के दो भाइयों और पिता को भी नामजद किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ हरियाणा अवैध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज किया गया है।पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.