फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने एक इंजीनियरको शादी का झांसा देकर निवेश करवाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगीकरली।साइबर अपराध बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-दो निवासी पीड़ित इंजीनियर एक फर्नीचर कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए एक वेबसाइट पर पंजीकृत करवाया हुआ था। 19 अप्रैल वर्ष 2025 को एक युवती ने इस वेबसाइट के माध्यम से एक युवती ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई। उसने अपना नाम अंकिता यादव बताया। इस दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। युवती ने अपने आपको आईटी इंजीनियर बताया था। उसने उन्हें बताया कि उनकी कंपनी के माध्यम से मोटी कमाई हो सकती है। उसने उन्हें निवेश के लिए तैयार कर लिया। युवती ने कहा कि वह कंपनी के काम से सिंगापुर जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.