कानपुर, अप्रैल 9 -- शिवली,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पंचम पुरवा गांव से एक युवती को एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। घर में चल रही शादी की तैयारियां काफूर हो गई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने डेरापुर थाना क्षेत्र के मड़नापुर गांव निवासी मुन्नू के पुत्र दिनेश के साथ पुत्री की शादी करने के लिए बातचीत शुरू की थी, लेकिन उन लोगों की मांग अधिक होने के कारण रिश्ता पक्का न हो सका। इसी बीच उन दोनों की मोबाइल पर गुपचुप तरीके से बातचीत होने लगी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुत्री व दिनेश को मना किया था। इसी दौरान उन्होंने पुत्री का रिश्ता दूसरी जगह पक्का कर दिया था और आगामी 27 अप्रैल को बारात आनी थी। घर में बारात की तैयारियां चल रही थी।...