जमशेदपुर, मई 10 -- डॉ. एसपी फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस होटल बुलेवर्ड बिष्टूपुर में मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा डा. एसपी चट्टर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ. साहिर पाल ने कहा कि थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जो माता-पिता से बच्चों में आता है एवं जीवन भर नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ सकती हैं। डॉ. जाहिद हुसैन ने कहा कि रोग की रोकथाम के लिए नई वर-वधू को शादी के पहले थैलेसीमिया का जांच कराने का कानून लागू करने की आवश्यकता है। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. टीके चट्टर्जी ने थैलेसीमिया के लक्षण के बारे में बताया कि इस बीमारी में गंभीर थकान और कमजोरी, त्वचा में पीलापन (एनीमिया), शारीरिक विकास की गति धीमा होना, सूजा हुआ पेट आदि लक्षण दिखते हैं।...