भभुआ, अप्रैल 15 -- आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर पुलिस कर रही छापेमारी युवती का न्यायालय में बयान कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। पिछले वर्ष दिसंबर माह में भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से भगाई गई 23 वर्षीया लड़की को पुलिस ने हैदराबाद से बरामद कर लिया। मामले में युवती के पिता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर 27 दिसंबर 2025 को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान में जुटी थी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। गठित टीम ने आंध्र प्रदेश के हैदराबाद सिटी से युवती को बरामद किया। थानाध्यक्ष ने इसका खुलासा बुधवार को किया और बताया कि बरामद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका 164 का बयान दर्ज कर...