बांका, मार्च 27 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। शादी के नियत से अपहरण कांड से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को इश्तिहार तामिला किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि पंजवारा थाना कांड संख्या 147/25 दिनांक 13 दिसंबर 2025, धारा 96/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले के नामजद आरोपी उत्तम दास पिता संजय दास,निवासी बैजनाथपुर,थाना बांका के विरुद्ध न्यायालय द्वारा इश्तिहार निर्गत किया गया था। मामले के अनुसंधानकर्ता रामप्रवेश प्रजापति ने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचकर ढोल नगाड़े के साथ इश्तिहार चस्पा किया और निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है।यदि वह निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करता है,तो आगे...