संभल, जनवरी 28 -- चन्दौसी पुलिस ने मंगलवार को शादी के नाम पर अविवाहित युवकों से ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं व एक युवक शामिल हैं। आरोपियों के पास से नकदी समेत जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पूरे मामले में एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने नाम काजल उर्फ नूरजहा खातून निवासी मलिकपुर थाना लालबाजार पश्चिम बंगाल हाल पता विलहत थाना विनावर जिला बदायूं, पूजा उर्फ आयशा खातून निवासी जामा मस्जिद मौहल्ला अली रोड जिला बरूईपुर, पश्चिम बंगाल हाल पता गांव पतरौआ थाना चन्दौसी तथा राजीव निवासी विलहत थाना विनावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.