महाराजगंज, मई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 39 हजार 500 रुपये नकद, चांदी की पायल दो मंगलसूत्र बरामद हुआ है। पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया। बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि जितेन्द्र नामक व्यक्ति व चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उनकी शादी अंजलिका से तय कराई थी। अंजलिका को अविवाहित बताया गया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। सिन्दुरिया के एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरोपितों ने रंजीत से शादी के खर्च और जेवर के नाम पर करीब एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.