बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी करने के लिए युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक अप्रैल शाम करीब चार बजे मेरी 16 वर्षीय बेटी को युवक शादी के लिए अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। युवक से जब बात की तो लड़की को वापस करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सहजौरा बिगहवा नसीरडीह निवासी जगप्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...