झांसी, मई 16 -- झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र के इमिलिया स्टेट में शादी के दो साल बाद ही महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इमिलिया स्टेट निवासी सुभद्रा की करीब दो साल पहले शादी अभिषेक कोरी के साथ हुई थी। परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। तभी सुभद्रा अंदर के कमरे में गई। उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। काफी देर तक उसकी कोई आहट न होने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में झांक कर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सुभद्रा कश्यप फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनंदपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो ...