शादी के दो साल बाद दो लाख और कार की मांग, चार पर रिपोर्ट
हरदोई, सितम्बर 17 -- टड़ियावां। ग्राम व कस्बा अहिरोरी निवासी नरेंद्र की पत्नी सुमन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री अरुणा की शादी दो वर्ष पहले ग्राम व कस्बा टड़ियावां के शुभम पुत्र हरिपाल के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके दो साल बाद दहेज के अतिरिक्त दो लाख रूपये और कार की डिमांड शुरू कर दी गई। आरोप है कि उसकी पुत्री को विपक्षी दामाद शुभम, भाई सूरज, बहन मेधा और शुभम की मां विद्या ने उसकी पुत्री की प्रताड़ना शुरू कर दी। आरोप 13 नवम्बर की शाम सात बजे आरोपितों ने अरुणा को गालियां देते हुए छत से नीचे गिरा दिया। उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.