बदायूं, अगस्त 30 -- बदायूं। शादी के दो माह बाद ही 23 वर्षीय युवक ने पशुशाला के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र के आजमगंज मड़िया गांव की है। वहीं, युवक के ससुराल पक्ष ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार ओमवीर पुत्र ओमकार की शादी करीब दो माह पहले हुई थी। रक्षाबंधन पर वह पत्नी को लेकर ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी उसके साथ वापस नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि इससे आहत होकर ओमवीर ने आत्मघाती कदम उठाया। बताया गया कि ओमवीर रविवार सुबह तड़के पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। कुछ देर बाद उसका शव पशुशाला के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ओमकार गांव के ही मंदिर...