हरदोई, मई 14 -- बेहटा गोकुल। ग्राम सैदपुर में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे पर लटकती मिली। परिजन उसे तत्काल सीएचसी टोडरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सैदपुर निवासी सोनू की 20 वर्षीय पत्नी रोशनी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी के फंदे पर लटकती मिली। बताया गया कि पति सोनू कोचिंग से वापस घर पहुंचा तो कमरे में पत्नी को फंदे से लटकता देखा। परिजनों ने आनन-फानन उसे नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा अवधेश ने बताया कि घटना के समय सास नीतू घर पर गोबर के उपले बना रही थीं। परिवार के लोग घटना के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। रोशनी ग्राम अलहौआ चौकी प्रतापनगर कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र निवासी सुनील कुमार की बेटी थी। उसका विवाह...