इटावा औरैया, अगस्त 18 -- भरथना। भरथना कोतवाली क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां बेटी की हत्या के मामले में पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। हत्या के पीछे कारण भले ही कोर्ट से तय किया गया गुजारा भत्ता रहा हो लेकिन महिला के साथ प्रताड़ना तो शादी के बाद से ही शुरू हो गई थी। शादी के दो महीने बाद ही उसकी आंख में सूजा घोंपा गया था, जिसका निशान उसकी आंख पर अब तक था। नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले सुरेश चंद्र ने बताया बेटी निर्मला देवी उर्फ मंजू की 2021 में मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ करिया से शादी कराई थी। सतेंद्र अलीगढ़ में पंचायत राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी हैं। अलीगढ़ में रहता है। दोनों की कोई संतान नहीं है। दामाद उसे परेशान करता था। हमेशा हम लोगों से सोना मांगता रहता था। ससुराल...