जौनपुर, मई 9 -- केराकत(जौनपुर)। हिन्दुस्तान संवाद । कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक नवविवाहित युवक को असलहे के बल पर रोककर मारपीट की और सोने की चेन समेत तीन अंगूठियां लूटकर फरार हो गए। शादी के महज दो दिन बाद हुई इस वारदात से इलाके में हड़कम्प है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मुरारा गांव निवासी धीरज चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह आजादनगर बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने असलहा सटाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गले से सोने की चेन और हाथ की तीन सोने की अंगूठियां छीन लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित धीरज ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.