सुरौली(देवरिया), अप्रैल 29 -- Deoria News: यूपी के देवरिया में प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी हो गई। युवती का पहले से ही किसी और प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद युवती का आशिक उसकी ससुराल पहुंच गया। नई नवेली दुल्हन की ससुराल पहुंचे युवक को देखकर हर कोई हैरान था। प्रेमी की जब दूल्हे से मुलाकात हुई तो उसने दुल्हन के साथ बिताए उन सभी पलों को बयां कर दिया। प्रेमी बोला, मैंने भी युवती से पहले शादी की है वह मेरी दुल्हन है, मेरे साथ उसे विदा करो, मैं उसे लेने आया हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल वालों ने 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हन, पति व उसके आशिक व परिजनों को लेकर सुरौली थाने पहुंची। दिनभर थाने पर गहगहमी का माहौल रहा। पुलिस ने आशिक व दुल्हन के परिजनों बुलाया। आशिक व दुल्हन साथ...