शादी के दो दिन पहले दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र की एक युवती शादी के दो दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह घर से नकदी और गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।चरवा इलाके की महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी की 29 मई को शादी होनी थी। घर पर वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच 27 मई की भोर बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही आरोपी आकाश सरोज बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। पीड़िता के अनुसार, बिटिया अपने साथ 20 हजार रुपया नकद और गहने भी लेकर गई है। इस बात का उलाहना देने जाने पर आरोपी के पिता राकेश सरोज व माता ने युवती के परिजनों संग अभद्रता की। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर युगल की तलाश कराई जा रही है। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.