शादी के दूसरे दिन ही विधवा हो गई दुल्हन, दूल्हे की करंट लगने से दर्दनाक मौत; घर में कोहराम
शैलेश, मई 16 -- बिहार के सीवान जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई और नई नवेली दुल्हन विधवा हो गई। घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव की है। मृतक दूल्हे की पहचान ध्रुप महतो के पुत्र गुड्डू महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू महतो की शादी गुरुवार को मांझी थाना क्षेत्र के गुरदाहा गांव में हुई थी और शुक्रवार को बारात वापस लौटी थी। घर में खुशी का माहौल था। इसी दौरान शाम में घर का बिजली तार ठीक करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। उन्हें इलाज के लिए सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीवान सदर के चिकित्सकों ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.