औरंगाबाद, अप्रैल 27 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर रसोइया गांव के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चिंतावन बिगहा निवासी केदार पांडे के पुत्र अरुण पांडे उर्फ सुनील पांडे (50) के रूप में हुई है। वे पटना में पैथोलॉजी का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को ही अरुण पांडेय के पुत्र की शादी थी और बारात निकलनी थी। इसी सिलसिले में वे अपने चचेरे भाई प्रमोद पांडे के साथ स्कूटर से अंबा बाजार मौर व शादी से जुड़ी अन्य सामग्री खरीदने गए थे। यह भी पढ़ें- बारात देखने गए युवक को मारपीट कर किया घायल लौटने के दौरान उजले रंग की एक स्विफ्ट कार ने उन्हें परेशान करने की कोशिश की। रसोइया गांव के पास उन्होंने गाड़ी रोककर कार सवार लोगों से बात कर...