बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम थोना में शादी की खुशियों के बीच चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। घर में चल रही शादी की तैयारियों के दौरान अज्ञात चोरों ने सोने के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित धर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 तारीख को उसके भाई की बारात जानी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शाम करीब 6 बजे चोरों ने मौका पाकर घर की अलमारी में रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद चोर बाइक से फरार हो गए। उनकी गतिविधियां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। कैमरे में दो युवक बाइक से एक बैग लेकर जा रहे है। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.