संभल, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी और लूट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दस दिन बाद नवविवाहिता सोमवार को घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर समेटकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने दुल्हन समेत कई लोगों पर साजिश के तहत शादी कराने और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर खुर्द निवासी महिला प्रिया शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके जेठ के विवाह के लिए रिश्ते की तलाश चल रही थी। इसी दौरान उनके मामा के माध्यम से बस्ती जिले के पिनकारपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी भतीजी का रिश्ता लेकर आया। यह भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हन गिरोह का युवक हुआ शिकार, दुल्हन छोड़कर गई आरोप है कि रिश्ता लाने वाले व्यक्ति ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए मंद...