पूर्णिया, अप्रैल 27 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमड़ा पश्चिम पंचायत स्थित डुमरी गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक डुमरी गांव निवासी 20 वर्षीय अमरजीत कुमार था। वह मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात अमरजीत अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ठनका गिरने से तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल अमरजीत कुमार की शादी 17 अप्रैल को हुई थी। घर में अभी शादी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.