औरैया, मई 18 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अनिरुद्धपुर में शादी के दसवें दिन नवविवाहिता के लापता होने की सूचना पर सोमवार को मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी। बाद में नवविवाहिता अपने पैतृक गांव में सकुशल मिल गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार अनिरुद्धपुर निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र देवांशु की शादी आठ मई 2026 को इटावा जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के नगला रता गांव निवासी स्वर्गीय श्याममोहन की पुत्री मोहिनी के साथ हुई थी। बताया गया कि शनिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नवविवाहिता देर रात घर से कहीं चली गई।सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग अनिरुद्धपुर गांव पहुंच गए और...