जमशेदपुर, मई 10 -- परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में मिली नाबालिग किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा ली। मामले में पुलिस ने किशोरी के नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी आरोपी पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी खुद नाबालिग होने की बात कहकर शादी से इनकार कर रहा था। घटना के दिन दोनों ऑटो से सोपोडेरा पहुंचे थे। आरोपी की भाभी का घर उसी इलाके में होने के कारण वह स्कूल परिसर से परिचित था और सुनसान जगह पर बातचीत करने के लिए वहां गया था। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के स्कूल में नाबालिग लड़की की हत्या, रेप की आशंका बातचीत के दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी ने किशोरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के...