शादी के दबाव पर दूरी बनाने लगी थी मुस्कान, भाई का दावा- इसीलिए इमरान ने मार डाला
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या के मामले में उसके भाई ने बड़ा दावा किया है। उसका कहना है कि आरोपी से दूरी बनाने के कारण उसकी हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में मुस्कान के परिचित युवक पर पुलिस का भी शक गहरा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन मुस्कान ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बुधवार शाम करीब 7:24 बजे पुलिस को युवती पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन मुस्कान को जनकपुरी स्थित अमर लीला अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.