लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ,संवाददाता। सआदतगंज में शनिवार देर रात एक युवक ने शादी के तीन माह बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे से लटका हुआ था।अंसार नगर निवासी आदिल (26)ऑटो चालक था। मृतक के भाई अकील ने बताया कि आदिल की तीन माह पहले शादी हुई थी। आदिल ने कुछ दिनों पहले काम छोड़ दिया था। तब से वह काफी परेशान चल रहा था। शनिवार देर शाम वह बाहर से घर आया और अपने कमरे में चला गया। रात में जब पत्नी हसीन जहां किसी काम से कमरे से बाहर चली गई तो आदिल ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। जब पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरा बंद था। उसने कई आवाजें लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से आदिल ने कोई उत्तर नहीं दिया। हसीन जहां ने इस बात की जानकारी सास और जेठ को दी...