शादी के तीन माह बाद नवदंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
बुलंदशहर, जून 16 -- स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नहचौली में रविवार रात दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। शादी के महज तीन माह बाद ही नवविवाहित दंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम नहचौली निवासी 24 वर्षीय राहुल पुत्र संजय सिंह का विवाह करीब तीन माह पूर्व 26 मार्च में जहांगीराबाद निवासी 22 वर्षीय नेहा के साथ हुआ था। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात गृह कलेश के चलते दोनों ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद जब दोनों की हालत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर मेरठ के निजी अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.