देहरादून, मार्च 5 -- दहेज लोभी परिवार ने शादी के महज तीन महीने बाद ही एक नवविवाहिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपियों ने प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर इस वारदात को अंजाम दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ससुराल वाले मृतका को अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां शव छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग के अपर बाजार निवासी सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन कहकशा आलम का निकाह बीते 19 नवंबर को रिस्पना नगर देहरादून निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। परिजनों का कहना है कि निकाह में हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया गया था। इसके बाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.