बरेली, मार्च 11 -- हाफिजगंज। नवविवाहिता का कमरे में दुपट्टे से शव लटका मिला। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मायके वालों की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना हाफिजगंज के गांव सिथरा निवासी तेजपाल ने बताया कि उन्होंने 18 वर्षीय बेटी पूजा की शादी तीन महीने पहले हाफिजगंज के गांव सुड़ियावा निवासी भगवतसरन के साथ की थी। दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए 15 दिन पहले उसे घर से निकाल दिया था। काफी समझाने के बाद सोमवार शाम पूजा ससुराल गई थी। इसके बाद रात में ही पति और ससुरालवालों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया।थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मामले में पति भागवत शरण, उसके भाइयों धर्मपाल, ओमप्रकाश, ननद गीता देवी, नीरज देवी औ...