एटा, अप्रैल 23 -- शादी की खुशियां चंद घंटों में ही मातम में बदल गईं। शादी के तीन दिन बाद ही युवक की मौत हो गई। कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी आकाश की 19 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई थी। 22 अप्रैल को अलीगंज के एक गेस्ट हाउस में भव्य रिसेप्शन हुआ। घर में खुशी का माहौल था, मंगल गीत गाए जा रहे थे और नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाया जा रहा था। गुरुवार सुबह अचानक आकाश के सीने में दर्द हुआ। इन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज लाने से पहले अलीगंज के अस्पताल लेकर गए थे उसके बाद कायमगंज भी लेकर गए थे। यह भी पढ़ें- युवक की हालत बिगड़ी, मौत परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। हृदयविदारक घटना के बाद दुल्हन, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- शादी...