शादी के ढाई माह बाद विवाहिता ने फंदा लगा दी जान
फतेहपुर, मई 14 -- जहानाबाद। सात फेरों के साथ जिस रिश्ते की नई शुरुआत हुई थी, वह ढाई महीने भी नहीं चल सकी। हाथों की मेहंदी का रंग अभी पूरी तरह फीका भी नहीं पड़ा था कि एक विवाहिता ने फंदे से झूल जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। विवाहिता 15 दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सरायं धर्मपुर निवासी सुरेश दिवाकर की 25 वर्षीय पुत्री रीना का विवाह 25 फरवरी को कानपुर के थाना सचेंडी के गांव राम सिंह का पुरवा निवासी शिवम पुत्र किशोर कुमार के साथ हुआ था। करीब 15 दिन पूर्व रीना ससुराल से अपने पिता के घर सरायं धर्मपुर आई थी। गुरुवार सुबह रीना ने कमरे की छत में लगे पंखे मे रस्सी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही ससुराली पक्ष के लोग भी मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.