शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
गंगापार, जून 7 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़हा गांव में शादी के महज डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मौत के मामले में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हा गांव निवासी शिवबाबू भारतीय की पत्नी 22 वर्षीय निर्जला भारतीय की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। निर्जला की शादी 25 अप्रैल 2026 को बंधवा मंदिर परिसर में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। मृतका की मां राजपति देवी, निवासी बैर गांव (कौशांबी) ने कौंधियारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.