वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 13 -- Gorakhpur News: शादी के जाल में फंसाकर राजस्थान के एक परिवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर बुलाकर झूठी शादी और पुलिस बनकर ठगी करने की घटना में शामिल मुख्य किरदार लुटेरी दुल्हन की पहचान के लिए पुलिस कथित मौसी और बिचौलिए के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) को खंगाल रही है। इसकी मदद से पुलिस राजस्थान के उस बिचौलिए तक पहुंचेगी, जिसकी मदद से गोरखपुर में युवती को फर्जी शादी के लिए तैयार किया गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वांछितों की गिरफ्तारी होगी। इस पूरे मामले में राजस्थान के परिवार को बुलाने वाले हरियाणा के राजू से राजस्थान की एक महिला से भी बातचीत हुई थी। उसी महिला की मदद से राजस्थान के परिवार से संपर्क हुआ था तो राजू से ही कथित मौसी की जरिए एक युवती की तलाश की थी। अब युवती कौन है, इसकी जानकारी न तो कथित मौसी से ...