कानपुर, जनवरी 30 -- कल्याणपुर। रावतपुर में शादी के छह दिन बाद ही दुल्हन घर में रखी ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रावतपुर के कैलाश नगर निवासी सीतेश सिंह की शादी बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली पूजा के साथ बिना दहेज के 25 नवम्बर को रावतपुर के कुशवाहा गेस्ट हाउस में हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी पूजा अलग रहने की जिद करने लगी। शादी के छह दिन बाद ही रात में बिना बताए घर में रखे 63 हजार रुपए और ज्वेलरी लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी पर सीतेश ने ससुरालियों को घटना की बारे में बताया। जिस पर सास सरस्वती, ससुर किशनदास और साले अमर ने गालीगलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले ...