बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती के परशुरामपुर थानाक्षेत्र स्थित ग्राम केशवपुर में लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के किनारे शहतूत के पेड़ पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में लटकता शव मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की छह दिन बाद शादी होने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसके शरीर पर चोट का निशान होना बताया है। शव मिलने की सूचना पर बुधवार को सुबह काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक की पहचान किया। मृतक की पहचान महेश सिंह (24 ) पुत्र स्व. बजरंग सिंह निवासी केशवपुर के रूप में हुई। महेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। महेश सिंह का विवाह छह दिन बाद 28 अप्रैल को होना तय था। परिजनों ने बताया कि उसके शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.