मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। कांटी थाना इलाके की युवती की शादी के चार दिन बाद ही अश्लील भोजपुरी गाने पर तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर देखते ही ससुराल वाले गुस्सा हो गए। अब ससुराल में नव विवाहिता परेशान हो रही है। इसको लेकर उसकी मां ने तस्वीर वायरल करने वाले मोबाइल नंबर पर एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि तस्वीर वायरल होने के बाद गांव में पंचायत से मामला सुलझाकर तस्वीर हटाने के लिए बोला गया है। लेकिन, मोबाइल नंबर के धारक युवक ने तस्वीर हटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर और तस्वीर वायरल करने की धमकी दे रहा है। यह भी पढ़ें- प्रताड़ित करने में तीन पर केस दर्ज मां ने पुलिस को बताया है कि बीते एक अप्रैल को बेटी की शादी हुई और पांच अप्रैल को उसकी तस्वीर वायरल की गई। इस तरह साजिश रचकर जान-बूझकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.